Voice Of News 24
24 Oct 2024 22:19PM
सोनौली (महराजगंज)
महराजगंज जिले में भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में एक नेपाली चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से चरस भी बरामद किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोनौली बॉर्डर पार कर चरस की खेप बड़े शहरों तक पहुचाने के मंसूबे पर फिरा पानी, 21 वर्षीय युवक हुआ गिरफ्तार। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक आज गुरुवार की सुबह भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली के श्याम काट बगीचे में चरस के साथ 21 वर्षीय नेपाली युवक गिरफ्तार किया गया है।
एसएसबी 22 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और सोनौली चौकी प्रभारी अभय नारायण सिंह टीम के साथ गस्त कर रहे थे तभी संदिग्ध दिखे नेपाली युवक को धर लिया।
यह युवक ने अपना नाम माइकल खड़का पुत्र नर बहादुर खड़का निवासी माणी थाना वार्ड नं 4 रोल्पा जनपद लिबांग लुम्बिनी प्रदेश नेपाल बताया है।
इसके पास से 110 गोलियों में कुल 1 किलो 31 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत लगभग 3 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है।
इस संबंध में सोनौली थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, जिससे और भी तस्करी से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।
सिद्धार्थनगर में दिखा तेज़ रफ़्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, हालत गंभीर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2024























