सिद्धार्थनगर में दिखा तेज़ रफ़्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक ‌ने चार लोगों को रौंदा, हालत गंभीर

Voice Of News 24 

24 Oct 2024 22:07 PM

मोहाना (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने चार लोगो को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आए दिन ऐसी अनेको घटनाएं सामने आती है जो तेज़ रफ्तार का कारण बनती है और लोगों की जान को ख़तरे में डाल देती है। कुछ इसी प्रकार का एक मामला जनपद सिद्धार्थनगर से सामने आया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक जिले के मोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरी चौराहे पर एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक चार लोगों को रौंद दिया। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में बताया जा रहा है कि दो विद्यार्थी एवं दो अन्य राहगीर सामिल थे। स्थानीय लोगों ने घायलो को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए ले गए, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।

 

Voice Of News 24