Voice Of News 24
24 Oct 2024 14:52 PM
अयोध्या
अयोध्या से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एडीएम (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एडीएम (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सुरसरि कॉलोनी स्थित सिविल लाइन के उनके घर में उनका शव मिला। मौके पर खून फैला हुआ मिला, लेकिन मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल पर मण्डलायुक्त, डीएम समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
सुरजीत सिंह फर्रुखाबाद के रहने वाले थे और इससे पहले जौनपुर में भी तैनात थे। इस संदिग्ध मौत ने प्रशासनिक महकमे में सनसनी मचा दी है,
अयोध्या: एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत pic.twitter.com/svXgNHMeRx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2024























