महराजगंज :मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का जिलाधिकारी अनुनय झाने किया निरीक्षण

Voice Of News 24 

24 Oct 2024 13 :14 PM

महराजगंज

महराजगंज के जिलाधिकारी  अनुनय झा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

 

महराजगंज के जिलाधिकारी  अनुनय झा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने केएमसी मेडिकल कॉलेज, नगर पंचायत कार्यालय, बाबा गोरखनाथ मंदिर, सोनाड़ी मंदिर, और चौक स्टेडियम सहित अन्य स्थानों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हेलीपैड, सभास्थल, और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और महत्वपूर्ण स्थलों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम निचलौल शैलेंद्र गौतम, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, एसडीएम शिवाजी यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.