Voice Of News 24
24 Oct 2024 10:58 PM
बलरामपुर
बलरामपुर जिले के थाना ललिया क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जिले के थाना ललिया क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें साइकिल सवार 65 वर्षीय महन्त यादव की मौत हो गई। वह अपने गांव पिपरहवा से खोया बेचने के लिए निकले थे। इस हादसे में एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार शब्बीर, ताहिरा और सबीना नाम की दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक महन्त यादव के परिवार में शोक का माहौल छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा बहुत अचानक हुआ और बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक घटना घटी।
महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी में अनियंत्रित ट्रक ने रात में मचाया तबाही, खड़ी बोलेरो एवं नमक की कई बोरियों तथा सीमेंट शेड को कूचलकर किया चकनाचूर, देखिए विडियो
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2024























