महराजगंज : सोनौली सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो चरस तस्कर को दबोचा

Voice of News 24

15 Oct 2024 17:18 PM

सोनौली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के भारत-नेपाल के सोनौली पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने चरस सहित तस्कर को किया गिरफ्तार। इस दौरान पुलिस और एसएसबी टीम द्वारा कितने ग्राम चरस की हुई बरामदगी? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिन में अवैध कारोबारी को अंजाम देने पर तुल गए हैं। महराजगंज से सटे भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम की जांच में 1600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद किया है। सोनौली कोतवाली के फरेनी में नेपाल से एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार हो कार भारत आ रहे थे।

जब इनसे रोककर पुलिस और एसएसबी की टीमों द्वारा पूछताछ किया गया तो इनके कब्जे से कुल 1600 ग्राम चरस बरामद किया गया। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए दोनों अभियुक्त मुलायम यादव और अनिल चौधरी नगर पंचायत सोनौली के रहने वाले है। बताया जा रहा ही की ये चरस नेपाल से लाई जा रही थी। जिन्हें भारत में अलग-अलग स्थानों पर भेजना था। इसी दौरान जांच के क्रम में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.