सिद्धार्थनगर : ई-रेक्शा की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Voice Of News 24 

15 Oct 2024 16:35 PM

बांसी (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रेक्शा ने अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दिया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोहर चौराहे पर एक ई-रिक्शा की टक्कर से लक्ष्मीकांत पांडेय (49) नामक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। लक्ष्मीकांत अपने गांव भरमा से पैदल दवा लेने जा रहे थे, और ई-रेक्शा ने टक्कर मार दिया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक गोहर चौराहे पर लक्ष्मीकांत अपनी साइड में चल रहे थे, तभी गोनहा की तरफ से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार में उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लक्ष्मीकांत को गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय बांसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई श्रीकांत पांडेय ने पुलिस से ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बांसी, रामकृपाल शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बुलंदशहर: जिरौली न्याय पंचायत की सड़कें हुईं बदहाल; गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, दे रहा हादसों को दावत,जिरौली-याबापुर मार्ग पर चलना दूभर; जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि झाड़ रहे पल्ला