ठूठीबारी क्षेत्र में आज मां दुर्गा के विदाई कार्यक्रम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Voice Of News 24 

14 Oct 2024 23:05 PM

ठूठीबारी (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र में आज लोगों द्वारा किया गया मां दुर्गा के मूर्ति का विसर्जन, इस दौरान क्या कुछ रहीं तैयारियां, तथा किन व्यवस्थाओं को दी गई प्राथमिकता? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ठूठीबारी मेन कस्बे और आस पास के क्षेत्र जैसे सडकहवा , पजरफोरवां ,इत्यादि जगहों पर आज मां दुर्गा के मूर्ति का विसर्जन पूरे धूमधाम और विधि-विधान के साथ किया गया।

आपको बताते दे कि आज सोमवार का पूरा दिन ठूठीबारी के कस्बे में विभिन्न समितियों द्वारा मां की मूर्ति के विसर्जन की तैयारियों को लेकर बच्चों , व्यस्कों ,महिलाओं, एक अलग ही खुशी और ललक देखते बन रहा था। अलग अलग समितियों ने अपना अलग अलग डीजे ,सजावट और तैयारियां जोर शोर से किया हुआ था।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक श्री श्री वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति,
श्री श्री दुर्गा मंदिर पूजा समिति,
श्री श्री काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति, श्री श्री डीह राजा दुर्गा पूजा समिति,श्री श्री शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति और श्री श्री गायत्री मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पूरे रिति-रिवाज के साथ मां दुर्गा के मूर्ति का विसर्जन किया गया।

जहां शिव तांडव लोगों के अंदर एक भक्तिमय भाव पैदा कर रहा था, वहीं श्री श्री गायत्री मंदिर दुर्गा पूजा समिति की मातारानी की विशेष झांकी ,लोगों को आकर्षित करती नजर आ रही थी। श्री श्री वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित काली मां की प्रतिमा भी अपने आप में एक विशेष आकर्षण लिए हुए थी। अलग अलग DJ. चालक अपनी वर्चस्व बनाए रखने के लिए और एक दूसरे से श्रेष्ठ होने के चक्कर में जोरदार टक्कर करते नजर आए। स्थानीय कोतवाली की पूरी टीम सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई थी।

 

Maharajganj News