योगी सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला,नहीं बढ़ेगी बिजली की दरे

Voice Of News 24 

11 Oct 2024 10:18 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश वासियों को योगी सरकार ने बहुत ही बड़ा तोहफा दिया है।उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं होगी। दशहरा, दिवाली और छठ जैसे पर्व से पहले प्रदेशवासियों को यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी खुशखबरी दे दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश में बिजली की दरों में किसी प्रकार का इजाफा नहीं करने का आदेश दिया। इस संबंध में विद्युत नियामक आयोग की ओर से आदेश जारी किया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से यूपी के लोगों के जेब पर पड़ने वाले संभवित खर्चे से राहत मिल जाएगी।

यह फैसला उन प्रस्तावों के खिलाफ आया है जिनमें बिजली की दरों में बढ़ोतरी की संभावना थी। प्रदेश में बिजली की दरें न बढ़ाने का यह कदम आम जनता की जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को कम करेगा, खासकर त्योहारों के सीजन में जब खर्च बढ़ जाता है। इस निर्णय से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

योगी सरकार के इस फैसले का व्यापक स्वागत किया जा रहा है क्योंकि इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि त्योहारों के समय में प्रदेशवासियों को स्थिरता और खुशी मिलेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.