Voice Of News 24
09 Oct 2024 19:58 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, जहां एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के निचलौल कोतवाली अन्तर्गत ग्राम सभा मिश्रौलिया में आज बुधवार की देर शाम एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से निचलौल की तरफ जा रहा था कि दूसरी बाइक ने ठोकर मार दी जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां पर युवक को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक सद्दाम (32) पुत्र मुंशी निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़या टोला गोसाईपुर निवासी बताया जा रहा है
महराजगंज : दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से महिला की हालत गंभीरhttps://t.co/uj2HrTR13k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2024

















