Voice Of News 24
09 Oct 2024 19:40 PM
ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब उनका काफिला रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के करहिया बाजार के पास से गुजर रहा था। उनके एस्कॉर्ट वाहन के ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से मंत्री की कार एस्कॉर्ट से टकरा गई। इससे संजय निषाद के दोनों पैरों के घुटनों में चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद मंत्री को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता भी अस्पताल में जुटे। मंत्री की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
संजय निषाद प्रतापगढ़ में एक समीक्षा बैठक और मत्स्य पालकों की कार्यशाला में हिस्सा लेने जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ।
निचलौल:मोटरसाइकिल ने युवक को मारा जबरदस्त टक्कर, मौके पर युवक हुईं मौतhttps://t.co/Oc9YX8dMKd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2024

















