Voice of News 24
09 Oct 2024 18:00 PM
महराजगंज
आज बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा नवीन सभागार निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिखाया हरी झंडी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के साथ आज 09 अक्टूबर को जनपद के विकास भवन परिसर सभागार भवन का शिलान्यास किया।
विकास भवन में होने वाले बैठकों के दृष्टिगत भूमितल पर सभागार की आवश्यकता को पूरा करने हेतु 97.63 लाख रुपये की लागत से नवीन सभागार निर्मित होगा। सभागार का क्षेत्रफल 25×12 मीटर होगा। नए सभागार का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा। नये सभागार भवन का भूमि पूजन जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा धार्मिक रीती रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत का मुकाबला श्रीलंका से आज ,सेमीफाइनल के लिए स्थिति मजबूत करने उतरेगा भारतhttps://t.co/nqKOWR7x6s
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2024























