GK Questions :ट्रैक्टर का आविष्कार किसने किया था ? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

09 Oct 2024 09:35 AM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1- ट्रैक्टर का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर : जॉन फ्रेलिच

ट्रैक्टर का आविष्कार 1892 में अमेरिकी आविष्कारक जॉन फ्रेलिच (John Froelich) द्वारा किया गया था। उन्होंने पहला पेट्रोल से चलने वाला ट्रैक्टर विकसित किया था, जो बाद में कृषि कार्यों में क्रांति लाने में सहायक सिद्ध हुआ II

प्रश्न 2- कौन सा फल पकने में दो साल का वक्त लगता है?

उत्तर- अनानास

यह एक ऐसा फल है जिसे पकने में लगभग 18-24 महीने (1.5-2 साल) का समय लग जाता है. हालांकि, अनानास पकने का समय, उपजाऊ क्षेत्र, मौसम, और वातावरण के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

प्रश्न 3- भारत का प्रवेश द्वार कौन सा है?

उत्तर- मुम्बई

मुंबई का भौगोलिक स्थान इसे भारत का प्रवेश द्वार बनाता है. यह शहर अरब सागर के किनारे स्थित है और यहां से देश के अन्य हिस्सों में जाने के लिए जहाज और विमान सेवाएं उपलब्ध हैं. मुंबई का बंदरगाह भी काफी महत्वपूर्ण है और यहां से देश का अधिकांश व्यापार होता है

प्रश्न4- दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा पानी है?

उत्तर- ब्राज़ील

ब्राज़ील में दुनिया का सबसे ज़्यादा नवीकरणीय ताज़ा पानी है. यहां नवीकरणीय जल संसाधनों की मात्रा करीब 8,233 घन किलोमीटर है. यह दुनिया के कुल ताज़े पानी का 12% है. अमेज़न के जंगल में मौजूद प्राकृतिक मीठे पानी के 70% स्त्रोत ब्राज़ील की सीमा में आते हैं.

प्रश्न 5- दुनिया में सबसे ज्यादा त्यौहार किस देश में होते हैं?

उत्तर- भारत

भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा त्योहार मनाने वाला देश है. भारत में कई धर्मों और संस्कृतियों के लोग रहते हैं, इसलिए यहां कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं. भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में दिवाली, होली, ईद, क्रिसमस, और स्वतंत्रता दिवस शामिल हैं. भारत में तीन राष्ट्रीय त्योहार मनाए जाते हैं: स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, और गाँधी जयंती.आदि।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.