
Voice Of News 24

22 Jun 2024 17:03
महराजगंज
जनपद महराजगंज पनियरा के ग्राम पंचायत मंसूरगंज में रोपाई कर रहा किसान करंट की चपेट में आ गया, जिसके प्राण पखेरू उड़ गए। क्या है घटना की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के ग्राम पंचायत रामपुर निवासी जगदीश निषाद (55) पुत्र गोविंद शनिवार को मंसूरगंज में रोपनी करने के दौरान खेत के बगल में गड़े एल्टी लाइन पोल स्टोक को पकड़ लिया और करंट के चपेट में आ गया,जिसको बचाने गई पत्नी भी चपेट में आ गई। इस दौरान दोनों की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में एम्बुलेंस द्वारा घायलों को पनियरा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृतक घोषित कर दिया और पत्नी की हालत गंभीर बताते हुए इलाज में लगे हुए हैं।







