
Voice Of News 24

22 JUn 2024 14:01 PM
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रातोंरात चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 16 आईपीएस अधिकारीयों के तबादले की लिस्ट किए जारी। कौन-कौन से अधिकारी लिस्ट में है शामिल, एवं कहां से कहां किया गया तबादला। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
- तबादले की पूरी लिस्ट : –
- बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम चंद मीणा को बरेली से हटाकर सीएमडी पुलिस आवास निगम में ट्रांसफर किया गया है.
- प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को बरेली जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बना दिया गया है.
- लखनऊ के पुलिस आयुक्त एसबी शिराडकर को अब बतौर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन तैनात कर दिया गया है.
- लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह को अब साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया है.
- अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी अब रेलवे का कार्यभार संभालेंगे. वहीं, रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक जय नारायण सिंह को पीटीसी सीतापुर ट्रांसफर कर दिया गया है.
- विशेष सुरक्षा बल के अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार को सीबीसीआईडी नियुक्त किया गया है.
- लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशकर अमरेंद्र कुमार सेंगर को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है.
- आईपीएस रघुवीर लाल को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा के साथ-साथ विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
- अपर पुलिस महानिदेशक के सत्यनारायण को सीबीसीआईडी से हटाकर यातायात एवं सड़क सुरक्षा विभाग में ट्रांसफर कर दिया है.
- आईपीएसबीडी पाल्सन को यातायात एवं सड़क सुरक्षा से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- आईपीएस तरुण गाबा को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज बनाया गया है.
- आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार द्वितीय आईजी रेंज लखनऊ बने हैं.
- आईपीएस ऑफिसर विद्यासागर मिश्रा को एसपी रामपुर बनाया गया है.
- आईपीएस अधिकारी राजेश द्विवेदी को एसपी कुंभ प्रयागराज बनाया गया है.
- इसके अलावा आईपीएस अफसर यमुना प्रसाद को डीसीपी नोएडा बनाया गया







