टीम इंडिया का बांग्लादेश से मुकाबला,किसके लिए रहने वाला है मुकाबला खास

Voice Of News 24 

22 Jun 2024 12 :07 PM

टी20 विश्वकप में भारत अफगानिस्तान से जीत दर्ज करने के बाद आज बांग्लादेश से भिड़ेगी, मुकाबले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाना है. बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. भारतीय टीम उसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती है, जिसने उसे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दिलाई थी।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने लीग स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को शिकस्त दी थी. जबकि कनाडा से उसका मैच धुल गया था. फिर टीम इंडिया ने सुपर-8 में अफगानिस्तान को 47 रनों से पराजित किया. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 22 जून (शनिवार) यानी आज बांग्लादेश का सामना करेगी. भारत-बांग्लादेश के बीच का मुकाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा।

वेस्टइंडीज में भारत का एकमात्र लक्ष्य खिताब जीतना है और बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उसी सिलसिले में अगला कदम होगा. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के बीच ज्यादा अंतराल न होने के कारण जहां कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके स्टार खिलाड़ी 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होने वाले मैच से पहले रंग में लौटें वहीं बांग्लादेश को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करने के बाद वह सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदे बनाए रखने के लिए हर हालत में जीत दर्ज करना चाहेगी।

मुकाबले में दोनों टीमों की कुछ इस तरह की होने वाली है संभावित प्लेइंग इलेवन : –

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

बांग्लादेश : सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, और मुस्ताफिजुर रहमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *