सरकारी सोलर लाइट में जिम्मेदार ग्रामीणों से पैसे लेकर भर रहे हैं जेब

Voice Of News 24 

22 Jun 2024 01:22 AM

धानी बाजार (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के ब्लाक धानी बाजार के अंतर्गत जिम्मेदारो की भ्रष्टाचार में लगा पंख, भ्रष्टाचारी की रफ्तार हुईं दोगुना। क्या है मामले की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के ब्लाक धानी बाजार अंतर्गत ग्राम सभा नौसागर में जिम्मेदारो द्वारा किए जा रहे आतंक से ग्रामीण बहुत ही परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा सोलर लाइट बिल्कुल मुफ्त में वितरित करने के लिए दिया गया है, लेकिन इसमें गांव के जिम्मेदार 500 रूपए की रिश्वत लेकर जेब भर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 500 रुपए ने होने से भीषण गर्मी में लाइट न होने के कारण काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में ग्रामीणो द्वारा लिखित शिकायत ब्लाक धानी बाजार के विडियो महोदय को सौंपा गया है, और अंधेरो से उजाले में लाने के लिए जल्द ही विडियो महोदय से गुहार भी लगाया गया।

maharajganj news