सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र खेसरहा में 65 वर्षीय महिला के हत्यारोपी के रूप में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Voice Of News 2024 

22 Jun 2024 01 :17 AM

खेसरहा (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना अंतर्गत 65 वर्षीय महिला का चाकू से हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पीछले दिनों हुए खेसरहा थाना क्षेत्र के अनारकली मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है। उस वृद्ध महिला की हत्या उसकी ही शादीशुदा बेटी के प्रेमी ने की थी। प्रेमी का नाम विनोद कुमार है। वह जेवर बनाने व बेचने का काम करता है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बेटी के अवैध सम्बंधें को जानने के बाद वह उसका विरोध करने लगी थी। जिससे आजिज आकर बेटी के प्रेमी विनोद ने उसे रास्ते से हटाया था। पूछताछ में उसने रिश्ते और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार भी किया है।

Siddharthnagar local news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *