एआईएफ लोन बांटने में लापरवाही के कारण डीएम बलरामपुर ने एसबीआई शाखा प्रबंधक का किया स्पष्टीकरण तलब

Voice Of News 24 

22 Jun 2024 00:55 AM

बलरामपुर 

बलरामपुर में लोन बांटने में लापरवाही के कारण डीएम द्वारा किए गए शाखा प्रबंधक के स्पष्टीकरण की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नए फसली वर्ष में कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड में प्रति हेक्टेयर बैंकों से अधिक ऋण प्राप्त हो सके इसके लिए स्केल का फाइनेंस के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में डीएम ने खरीफ एवं रबी की फसल में प्रति हेक्टेयर में लगने वाली लागत का सर्वे करते हुए स्केल का फाइनेंस निर्धारित किए जाने का निर्देश दिया। स्केल का फाइनेंस के निर्धारण में न्यूनतम समर्थन मूल्य , प्रति हेक्टेयर लाभ आदि बिंदुओं पर विशेष चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में केसीसी सहित कम अवधि के एग्रीकल्चर छोटे लोन बांटे , जिससे कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो। पब्लिक सेक्टर बैंक विशेषकर एसबीआई के सामंतवादी सोच को अति दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर बैंक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे एग्रीकल्चर लोन बांटते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बैंक से जोड़ना एवं सशक्त बनाना है। जिसमें की जनपद में पब्लिक सेक्टर बैंक खरे नहीं उतर रहे हैं । जनपद में प्रायः देखा जा रहा है कि पब्लिक सेक्टर के बैंक इंश्योरेंस पॉलिसी , म्यूचुअल फंड में तो विशेष रुचि ले रहे हैं किंतु एग्रीकल्चर लोन देने में पीछे है ।


उन्होंने कहा कि बैंको की ऐसी मानसिकता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है , बैंक अभियान चलाकर केसीसी साहित छोटे एग्रीकल्चर लोन ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे , वरना उच्च स्तर पर कार्रवाई को तैयार रहे। उन्होंने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लोन बांटने में लापरवाही पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक का स्पष्टीकरण तलब किया।इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि , जिला कृषि अधिकारी , डीडीएम नाबार्ड , लीड बैंक मैनेजर , समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

balrampur local news 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.