बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित

Voice Of News 24 

21 Jun 2024 00:54 Pm
बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस को उनके सच्चे दिल से कार्य के प्रति लगन एवं मेहनत को देखते हुए दिया गया तोहफा। इस तोहफे के बाद पुलिसकर्मियों में किस तरह से झलक पड़ी खुशी। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


विभिन्न मुकदमा व अन्य कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का एसपी केशव कुमार ने किया सम्मान। एसपी ने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की भी सलाह दी।

गुरुवार को एसपी केशव कुमार ने पुलिस अधीक्षक सभागार में पुलिस कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली उतरौला संजय दुबे, यातायात प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव व उनके पुलिस टीम, महिला आरक्षियों शहीद कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया, जिससे सम्मानित पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मित्र पुलिस की तरह काम करें। पीड़ितों की मदद करें। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव,एएसपी योगेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय,सीओ ललिया ज्योति श्री समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.