नवविवाहिता की गला काटकर हत्या के मामले मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Voice Of News 24 

20 Jun 2024 00:04 AM

पनियरा (महराजगंज)

पुलिस द्वारा मामले में मिली सफलता की विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज थाना क्षेत्र पनियरा के पुराना खुटहा कस्बे मे कुछ दिन पहले एक दर्दनाक घटना घटित हुई थी, जिसने पूरे जनपद को हिला कर रख दिया। दरअसल घटना यह था कि नवविवाहिता की टाइल्स कटर मशीन से गला काट कर हत्या कर दि गई थी। जिससे पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी। जिस घटना मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को दबोच लिया है। इस हत्या के आरोपी में पति समेत परिवार के सास ननद व एक पड़ोसी महिला को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हत्याकांड का क्या था पूरा मामला :-

बताते चले की कोठीभार थाना क्षेत्र के गौरा दुबे की रहने वाली पुनम की शादी एक साल पहले खुटहा निवासी अजय पासवान के साथ हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार अजय की दूसरी महिला से नाजायज संबंध चल रहा था इसी लिए हमेशा अपने पत्नी से उसका कहा सुनी होता रहता था।

इस घटनाक्रम में विवाहिता के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया की ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। और पुनम की मंगलवार की सुबह उसकी निर्मम हत्या कर दि गई । इस मामले मे मायके वालों की तहरीर पर परियरा पुलिस ने केस दर्ज की थी।

इस संबंध मे प्रभारी निरिक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता पूनम की हत्या के अरोप में उसके पति अजय के अलवा मां बहन पड़ोस मे रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और विधिक कार्रवाई के बाद चारों नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

maharajganj ki local news 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.