ट्रक चालक और बाइक सवार के बीच हुईं जमकर मारपीट

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 22:50 Pm

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र निचलौल के अंतर्गत ट्रक चालक एवं बाइक सवार के बीच हुए हाथापाई की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल मंगलवार को निचलौल तहसील चौराहे पर ट्रक चालकों और बाइक सवार युवकों में साइड लेने की बात को लेकर दोनों के बीच बिगड़ी बात हुई जमकर हाथापाई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद बुधवार को दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई किया गया। जानकारी के मुताबिक शहर के रहने वाले युवक बाइक पर सवार होकर तहसील चौराहा पर जा रहे थे अभी यह लोग तहसील चौराहा के निकट पहुंचे थे कि इसी बीच सबसे आगे चल रही ट्रक बाइक सवार से अचानक साइड् ली जिस दौरान हादसे के डर से आगे ट्रक अचानक ब्रेक लगा दी इसी दौरान पीछे से आने वाले ट्रक से यह ट्रक टकरा गई वही साइड के चक्कर में बाल बाल बचे युवक मौके पर रुक गए फिर दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी और बात आगे बढ़ी तो हाथापाई होने लगी। लेकिन गरीमत रहा मौके पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों को थाने लाई वहीं पुलिस घटना के बारे में जानने के लिए घटनास्थल के पास इर्द-गिर्द लोगों से पूछताछ किया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने कहा मामला की गहंता से जांच के दौरान पकड़े गए लोगों को संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पाबंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *