पुलिस अधीक्षक एवं डीएम महराजगंज द्वारा बरसात शुरू होने से से पहले तटबंधों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 22:41 PM

महराजगंज

जनपद महराजगंज के इलाकों में डीएम और एसपी महराजगंज द्वारा पैदल गश्त करते हुए तटबंधों के निरीक्षण की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुधवार को धानी बाजार समेत बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत इलाकों में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा पैदल गश्त करते हुए तटबंधों का किया गया निरीक्षण। इस दौरान धानी बाजार एवं बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ निरोधक कार्यों का स्थलीय जांच पड़ताल किया गया। तटबंधों की सुरक्षा/बाढ़ नियंत्रण व प्रबंधन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *