स्टांप विक्रेता का रहा महा हड़ताल ,परेशान हुए लोग

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 00:57 Pm
बलरामपुर

आल यूपी स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को स्टांप बेंडरो ने हड़ताल रख। स्टांप विक्रेताओं ने प्रदेश भर में महाहड़ताल के क्रम में कागज पत्रों की बिक्री नहीं की। मंगलवार को जिला इकाई संघ अध्यक्ष दीप नारायण जायसवाल के नेतृत्व में स्टांप बिल्डरों ने अपने दुकानों को नहीं सजाया। स्टांप विक्रेताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर नारेबाजी की तथा अपने मांग पत्र को जिला प्रशासन,उपनिवंधक बलरामपुर व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

दीप नारायण जायसवाल ने कहा कि फिजिकल स्टांप पेपर खत्म होने पर ई स्टाम्प में एक प्रतिशत कमिश्नर का आश्वासन हर हाल में पूरा किया जाए। स्टांप होल्डिंग कॉरपोरेशन प्रदेश में ई स्टांपिंग व्यवस्था संभाल पाने में नाकाम है। यह व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन विभाग में क्रियान्वयन कराया जाए। स्टांप विक्रेता मोती कृष्णा पांडे ने कहा कि ई स्टांपिंग बिक्री की अत्यंत जटिल व्यवस्था का सरलीकरण किया जाए। स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन के नोडल कार्यालय के वेंडर का उत्पीड़न बंद किया जाए। प्रदेश में वेंडर्स का आईडी कार्ड तत्काल जारी किया जाए।

स्टांप विक्रेता उदयभान पांडे ने कहा कि स्टांप वेंडर कल्याण अधिनियम पारित किया जाए। उन्होंने बताया कि इन्हीं मांगों के को पूरा किए जाने के लिए आज सभी लोग महा हड़ताल पर हैं। इस अवसर पर स्टैंप वेंडर्स मेवाराम वर्मा, प्रेम कुमार, केसरी नंदन त्रिपाठी, रामकुमार तिवारी सहित तमाम स्टांप वेंडर मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.