
Voice Of News 24

18 Jun 2024 23:19Pm
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र निचलौल अंतर्गत मोबाइल पर बात करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, जिसमें तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल । मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक तरफ जहां मोबाइल हमारी महत्वपूर्ण कार्यों में सुविधाजनक माना जाता है, वहीं इसके पीछे कई ऐसे घटनाएं घटित हो जाती है, जो हमें और आपको सोचने पर मजबूर कर देती है।
अब जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र निचलौल के बहुआर खुर्द गांव की घटना को ही देख लीजिए जहां मोबाइल से बात करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गांव के लोगों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।







