Voice Of News 24
18 Jun 2024 23:11 Pm
बलरामपुर
जनपद बलरामपुर में पुलिस ने दावा करते कहा कि हम किसी के साथ गलत होने नहीं देंगे। बालिकाओं ने अपने अधिकार जान लिए हैं। अगर कोई मनचला परेशान करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना देंगे। यह बातें महिला आरक्षी दीपिका पांडेय ने मंगलवार को कही। महिला आरक्षी महिला पुलिस के साथ मंगलवार को छात्राओं को जागरूक करने के लिए निकली थी।
उन्होंने भीड़ को देख कर रानी तालाब मंदिर पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि सरकार महिला, छात्र को जागरूक करने के लिए जुटी है। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कहां की आपातकालीन व महिला हेल्पलाइन नंबर बालिकाओं छात्राओ महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

सभी छात्राएं हेल्पलाइन नंबर आपातकालीन नंबर याद रखें। किसी भी आपातकालीन स्थिति पर तुरंत सूचना दें। पुलिस उनकी तत्काल मदद करेगी।





















