पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17वीं किस्त की गई जारी, पढ़ें पूरी जानकारी,

Voice Of News 24 

18 Jun 2024 22:52 Pm

देश के अन्नदाता बीते कई महिनों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के इंतजार में बैठे थे, आज मंगलवार को लोगो का इंतजार खत्म हो गया, 17वीं किस्त के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

किसान-कल्याण हेतु निरंतर समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की उपस्थिति में आज वाराणसी में आयोजित ‘किसान सम्मान सम्मेलन’ में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 6 लाख 75 हजार अन्नदाता किसानों समेत देश भर के 9.26 करोड़ से अधिक किसान बंधुओं के खाते में ₹20 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित हुई है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कृषि सखियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.