
Voice Of News 24

18 Jun 2024 22:49 Pm
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र निचलौल अंतर्गत निवासी महिला किसी अज्ञात बाइक के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई, असामयिक मृत्यु की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलापुर निवासी बेचनी खातून (54) पत्नी जलील को जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र निचलौल के ही अंतर्गत एसएसबी कैंप के पास अज्ञात बाइक सवार ने महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। इस दौरान महिला की हालत बहुत नाज़ुक हो गई। महिला की नाज़ुक हालात को देखते हुए जब उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया।







