
Voice Of News 24

18 Jun 2024 14:15 PM
पनियरा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र पनियरा के खुटहा में एक नवविवाहिता का गला काटकर हत्या कर देने की खबर प्रकाश में आया है। क्या है? मामले की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पनियरा थाना क्षेत्र के खुटहा में नवविवाहिता का ससुराल में ही गला काटकर हत्या करने की खबर आई सामने।
हत्याकांड मामले की खबर आग की तरह तेजी से फैल गई और लोगो में मच गया हड़कंप।
सूत्रों के मुताबिक मृतिका के पति का अवैध संबंध किसी अन्य महिला से चलने के कारण बीती रात पति-पत्नी में कहा-सुनी हो गई थी।
रात को कहा-सुनी हुई तो सुबह यानी मंगलवार को नवविवाहिता का गला कटा हुआ शव घर से बरामद किया गया।
इस पूरे घटनाक्रम की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेने के बाद मृतिका के ससुराल वालों एवं उसके पति से पूछ-ताछ में पुलिस जुट गई है।







