स्वच्छ भारत अभियान के तहत चल रहे कार्य में जिम्मेदारो द्वारा की जा रही है धांधली, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

16 Jun 2024 23:08 PM

लक्ष्मीपुर (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के विकासखण्ड लक्ष्मीपुर के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरा एवं नाले के लिए निर्माण कार्य के दौरान लगने वाले सामानों को लेकर जिम्मेदार किस तरह खानापूर्ति कर धांधली कर रहे हैं? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


विकासखण्ड लक्ष्मीपुर के अंतर्गत ग्राम सभा बैरवा बनकटवा टोला माफिया पर छठ घाट के अटकहावा पोखरे पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत काम चल रहा है, जहां कार्य करवाते समय जिम्मेदारो द्वारा सामानों में जमकर धांधली की जा रही है। जिम्मेदारो के धांधली की खबर ग्रामीणों के माध्यम से जैसे ही वाॅयस ऑफ न्यूज 24 टीम को दी गई तो टीम के द्वारा इस मुद्दे पर तत्काल एक्शन लेते हुए संवाददाता को निर्माण कार्य स्थल पर भेजकर निरीक्षण करने को कहा गया। जब वाॅयस ऑफ न्यूज 24 टीम के संवाददाता वहां पहुंचे तो मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं दिखाई दिया,और ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी बिल्कुल सटीक पाई गई।

संवाददाता द्वारा फोन पर सचिव से संपर्क किया गया तो पता चला कि सचिव महोदय महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर गए हुए थे। लेकिन संवाददाता के अनुसार जो निर्माण कार्य चल रहा है उसमें इंटों से लेकर बालू एवं अन्य आवश्यक्ता के समानों में जमकर धांधली का भंडाफोड़ बेबाक अंदाज में करते हुए सच्चाई को सामने दिखाया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.