पैदल यात्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही यात्री की हुईं मौत

Voice Of  News 24

16 Jun 2024 15:28 PM

बांसी (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर में पैदल यात्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही यात्री की हुईं मौत

जनपद सिद्धार्थनगर बांसी कोतवाली क्षेत्र के बभनी ताल गांव के पास बांसी – नौगढ़ मार्ग पर हुए सडक हादसे में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत। हादसे की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लाल गांव निवासी रामफेर (38) पुत्र अंगनू सुबह किसी कारण से बांसी – नौगढ़ मार्ग पर पैदल जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का हूजूम उमड़ पड़ा। लेकिन तब-तक पीड़ित व्यक्ति दुनिया को अलविदा कह चुका था।

इस बड़े हादसे की सूचना मिलते ही बांसी कोतवाली पुलिस ने मौके पर वहां पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में बांसी कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *