Voice Of News 24
16 Jun 2024 00:13 PM
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में स्थानीय थाना क्षेत्र के भीमापार में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले पुलिस ने आरोपी के उपर कसा शिकंजा, मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शुक्रवार को थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्रांतर्गत भीमापार में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी इमरान उर्फ कल्लू को पुलिस ने आज शनिवार को किया गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी द्वारा इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया था और आज शनिवार को प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी पुलिस के सिकंजे में कैद है। जिसे न्यायालय भेजने की कार्यवाही की जा रही है।























