उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ बड़ा हादसा,10 से ज्यादा लोगों की मौत एवं 7 लोगों के घायल होने की है आशंका

Voice Of News 24 

16 Jun 2024 00:01 AM

उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग)

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ बड़ा हादसा,10 से ज्यादा लोगों की मौत एवं 7 लोगों के घायल होने की है आशंका, जाने पूरा मामला

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता अनुसार उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया. हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है. घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौक़े पर रवाना हो गई. हादसे में सात यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही हैं।

लापता लोगों को तलाश करने की कोशिश की जा रही है. 

ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर रेंतोली के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरा टेपों ट्रेवलर अचानक नियंत्रण खो गया और नीचे लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गया. घटना के बाद वहां अफ़रा-तफरी मच गई. लोग मदद के लिए चीख पुकार करने लगे. जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

खबरों के मुताबिक ट्रेवलर में करीब सत्रह यात्री सवार थे, घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है. घटना स्थल पर रेक्स्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. नदी का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.