अवकाश के बीच नौतनवां के स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का स्कूल में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला शव। क्षेत्रो में मचा हड़कंप

Voice Of News 24 

14 Jun 2024 23:28 PM

नौतनवां (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्रांतर्गत अवकाश के समय ही शिक्षिका स्कूल में जाकर लटक गई फांसी के फंदे से, और मौके पर मौत हो जाने की खबर प्रकाश में आया है।

आखिर अवकाश के समय स्कूल में क्या करने गई थी शिक्षिका? किस तरह से शिक्षिका ने इस घटनाक्रम को दिया अंजाम? मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 4 में स्थित एक स्कूल में विद्यालय की एक शिक्षिका ने रस्सी का फंदा बनाकर गले में कसकर पंखे की कुंडी से झूल गई और उसकी मौत हो गई है। मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक विद्यालय में अवकाश चल रहा है। जिसके कारण सभी शिक्षक अपने घरों को चले गए हैं। विद्यालय बंद था। विद्यालय के प्रबंधक ने विद्यालय की देखरेख के लिए उक्त शिक्षिका को विद्यालय की चाबी दे रखा था। क्योंकि शिक्षिका का विद्यालय के पास ही अपना निजी आवास है। अवकाश के समय में विद्यालय की देखरेख भी यह करती थी। शिक्षका के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह शिक्षिका किरन गौतम उम्र 28 वर्ष अपने घर से बिना किसी को बताएं गायब हो गई। परिजन कल से ही परेशान थे। आज शुक्रवार की सुबह उसे तलाशने के लिए विद्यालय में आए तो देखा कि वह ऊपरी तल पर एक कुंडी से लटक रही है। जिसकी सूचना उसके परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुंडी से उतर कर गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी।

घटना की सूचना मिलती ही थाना अध्यक्ष नौतनवा मनोज कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी नौतनवा मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।