Voice Of News 24
14 Jun 2024 23:09 Pm
महराजगंज
डीएम महराजगंज के द्वारा योगा दिवस के अवसर पर आयोजित इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को किस तरह के दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वर्तमान समय में जहां लोग अपने स्वास्थ्य संबंधी मुसीबतों को लेकर जूझते नजर आ रहे हैं, वहीं डीएम महराजगंज अनुनय झा ने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर योगा दिवस पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आ रहे हैं।
बैठक के दौरान जिला अधिकारी अनुनय झा द्वारा योग सप्ताह को लेकर रणनीति बनाई गई। एवं 15 से 21 जून तक विभिन्न स्थलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर योगाभ्यास शिविर आयोजित करने का आदेश दिया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों से जिलाधिकारी ने अपील किए की इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी आज से ही जुड़ जाए।





















