नेपाल के तिनाऊ नदी मे तीन भारतीय पर्यटकों की डूबने से हुई मौत

Voice Of News 24 

13 Jun 2024 00:03 PM

महाराजगंज

कौन-कौन भारतीय पर्यटक थे जिनकी नेपाल के तिनाउ नदी में डूबने से मृत्यु हो गई, आखिर मृत्यु हुई तो कैसे। सभी सवालों की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्मी से बचने के लिए नदी में नहाने के दौरान एक-एक करके तीन पर्यटन की मौत हो गई सोमवार को भारतीय सेनानी महाराजगंज जिले के बसैया गांव के निवासी मुकुंद शर्मा (23) गीता ग्रामीण नगर पालिका-3 तिनाऊ नदी में तैरते समय डूब गया इस संबंध में जिला पुलिस कार्यालय पाल्पा सूचना अधिकारी सुगंध श्रेष्ठ ने बताया उसके साथियों से नदी से निकाल कर इलाज के लिए उसे लुंबिनी प्रांतीय अस्पताल बुटवल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं रविवार को गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र स्थित रंगोली गांव निवासी 15 वर्षीय आर्यन तिनाऊ नदी नहाने से डूब कर मौत हो गई। कानपुर जनपद निवासी 35 वर्षीय फहीम अहमद शनिवार को तिनाऊ नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई नेपाल पुलिस के मुताबिक गर्मियों में नेपाल की नदियों में बिना सावधानी से लोग उतर जा रहे है इस कारण यह दुर्घटना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *