भीषण गर्मी के बीच परेशानी ने दी दस्तक, बिजली के खम्भे पर पेड़ गिरने से लोगों के घरों में नहीं पहुंच रही बिजली

Voice Of News 24 

11 Jun 2024 18:47 PM

महराजगंज 

महराजगंज जिले के क्षेत्र लक्ष्मीपुर भैसहियां में बिजली के खम्भे पर पेड़ के गिरने से लोगों को किस तरह करना पड़ रही है मुसीबतों का सामना। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से नहीं राहत मिल रही है वहीं दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति ने भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है लोगों की परेशानी बढ़ाने में, कुछ इसी प्रकार से जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के भैसहियां पाठक गांव में बिजली के खंभे पर विशालकाय सुखा आम का पेड़ गिरने से गांव के कई घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली के खंभे टूटने के साथ ही लोगों को उमस एवं भरी गर्मी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे कि सड़क के किनारे आम का सुखा विशालकाय पेड़ अचानक टूट कर गिर पड़ा। यह तो संयोग अच्छा था की उस समय कोई भी राहगीर पेड़ की चपेट में नही आया, अन्यथा यह विशालकाय पेड़ आज किसी और बड़ी दुर्घटना का अंजाम दे सकता था। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और जानने का प्रयास किए की कोई पेड़ के नीचे दब तो नही गया। बाद में ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र अड्डा बाजार को फोन पर सूचित कर घटना की सूचना दिया।
बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से ग्रामीणों को गर्मी से जिल्लत झेलनी पड़ रही है। अब देखने वाली बात यह है कि बिजली विभाग भीषण गर्मी में लोगों को कब-तक बिजली उपलब्ध करा पाती है।