पुलिस ने अभियुक्त को गिरफतार कर नसीला पदार्थ किया बरामद भेजा जेल

Voice Of News 24 

10 Jun 2024 23:29 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक अभियुक्त को बगीचे से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में। पुलिस ने अभियुक्त के पास से गांजा बरामद होने का बताया कारण।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त राजकुमार(47) पुत्र स्वर्गीय रामदास निवासी जंगल हथियागढ़ थाना पुरंदरपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 148/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुरंदरपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अभियुक्त के पास से 1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अभियुक्त को जेल भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.