महराजगंज:रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव

Voice Of News 24 

10 Jun 2024 17:26 PM

आनंदनगर (महराजगंज) 

रविवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव।अज्ञात कारणों से रेल ट्रैक पर महिला का शव मिलने की क्या है पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल रविवार की देर रात आनंद नगर और लक्ष्मीपुर के बीच लोक विद्या पीठनगर हाल्ट के पास महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से आस-पास के इलाकों में सनसनी मच गया। रेल ट्रैक के किनारे पिलर संख्या 6/11व 6/12 के बीच महिला ट्रेन से टकरा गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनंद नगर रेल मास्टर ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आनंद नगर थाना प्रभारी अंकित सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं, और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.