पुलिस ने चोर को दबोचकर उसके पास से एक चोरी का बाइक किया बरामद

Voice Of News 24 

10 Jun 2024 17:00 PM

बलरामपुर 

आए दिन चोरों का आतंक इतना बढ़ता जा रहा है कि आम लोगो का जीना हराम हो गया है। पुलिस के कड़ी कार्रवाई करने के बाद भी चोरो ने चोरी के रास्ते पर रफ्तार पकडे हुए हैं। चोरों के चोरी की रफ्तार के साथ कोतवाली उतरौला पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना कोतवाली उतरौला प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने संवाददाता को बताया कि उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार, उप निरीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, कांस्टेबल विशाल द्विवेदी, भारत भूषण, अजीत कुमार, मिथिलेश मौर्य के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त किया जा रहा था।

संदिग्ध महसूस होने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई उसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद हुई। अभियुक्त का नाम अमित कुमार तिवारी पुत्र राम निहाल ग्राम राजोतिया निवासी है। अभियुक्त के विरुद्ध चोरी का अभियोग पंजीकृत करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.