अनियंत्रित होकर बोलेरो घुसी दुकान में एक व्यक्ति को उतार दिया मौत के घाट

Voice Of News 24 

09 Jun 2024 16:39 PM

महराजगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बरगाहपुर के लेहड़ा कस्बे में शनिवार को धानी की तरफ से लेहड़ा मंदिर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर रामनरेश यादव के मकान में घुस गई। जिससे तीन दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन की चपेट में आने से लेहड़ा मंदिर परिसर में रक्षा सूत्र बांधने वाला युवक राहुल पांडेय निवासी तुलसीपुर जनपद बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगो की मदद से एम्बुलेंस द्वारा घायल युवक को सीएचसी हाॅस्पिटल बृजमनगंज ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया गया। स्वजन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां पर इलाज के दौरान युवक की असामयिक मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *