सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो की मौत, ट्रक लेकर ड्राइवर फरार

Voice Of News 24 

09 Jun 2024  15:47

बलरामपुर

थाना कोतवाली नगर के पहलवान चौकी के पास ट्रक के रौदने से दो बाइक सवार की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात हुई है। थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने विधि कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शनिवार को थाना कोतवाली देहात के ग्राम साईडीह मदारा निवासी मुकेश विश्वकर्मा उर्फ मुरली आयु करीब 20 वर्ष पुत्र चौधरी व रितेश विश्वकर्मा उर्फ गणेश आयु करीब 21 वर्ष पुत्र शिव शंकर बाइक से शीखरपुर गांव में अपने बहन के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

मुकेश विश्वकर्मा उर्फ मुरली (फाइल फोटो)
                                 मुकेश विश्वकर्मा उर्फ मुरली (फाइल फोटो)

चचेरे भाई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे रात करीब 11 बजे थाना कोतवाली नगर के पहलवारा चौकी के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारो को रौंद दिया। ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के तथा पुलिस की मदद से दोनों चचेरे भाइयों को मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया गया।

रितेश विश्वकर्मा उर्फ गणेश ( फ़ाइल फोटो)
रितेश विश्वकर्मा उर्फ गणेश ( फ़ाइल फोटो)

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर शैलेश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।