महिला की गले से सोने का चेन छीनने का प्रयास ,ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा

Voice Of News 24

09 Jun 2024 15:24 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज में दो लुटेरे युवक एक महिला का छिनना चाहते थे मंगलसूत्र, फिर युवकों को पुलिस ने किस तरह सिखाया सबक। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आए दिन लुटेरों का आतंक इतना बढ़ता चला जा रहा है कि महिलाओं को रास्ते पर चलने-फिरने में भी इन उचक्कों के कारण मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। लुटेरों भी बेशर्मी की सभी हदें पार कर दे रहे हैं। एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।

जनपद महराजगंज के सिसवां अमवा टोल मदरहवां में दो युवकों ने एक महिला का मंगलसूत्र छिनने का प्रयास कर रहे थे, तभी महिला शोर मचाने लग गई। महिला के शोर को सुनकर आस-पास के ग्रामीण इकट्ठा होकर युवकों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *