स्कार्पियो, पल्सर से मिलेगी सुविधा, आपातकालीन सेवा के लिए एसपी ने किया रवाना

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 20:05 Pm

बलरामपुर

पुलिस कर्मियों को 13 नई स्कार्पियो व 04 पल्सर बाइक के साथ आपातकालीन सेवा के लिए रवाना किया गया है।एसपी केशव‌ कुमार ने हरी झंडी दिखाकर 112 सेवा वाहन को थानों के लिए रवाना कर दिया।

जनपद बलरामपुर में डायल-112(PRV) पुलिस कर्मियों को मिली 13 नई स्कार्पियो व 04 पल्सर बाइक को सम्बन्धित को सुपुर्द कर हरी झंडी दिखाकर थानों पर रवाना किया गया। पीआरवी कर्मियों को इवेंट प्राप्त होने पर उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम बनाए रखने, आन जनमानस व पीड़ित को तत्काल आपात सहायता प्रदान करते हुए किसी मामले में मौके पर पहुँचने पर मामले को नियंत्रित करते हुए व स्थिति की गम्भीरता को स्थानीय थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए MDT पर सही तथ्यों की रिपोर्ट अवश्य अंकित करने तथा अपने निर्धारित प्वाइंट पर विजिविल्टी बनाये रखते हुए निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) योगेश कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया ज्योतिश्री प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *