रात के अंधेरे में अज्ञात ट्रक वाले ने व्यक्ति को को रौंद दिया

Voice Of News 24 

06 Jun 2024 12:11PM

महराजगंज :

जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के सिसवां निचलौल मार्ग पर हुआ जबरदस्त सड़क हादसा, मौके पर ही एक व्यक्ति की हुई मौत। हादसे की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वर्तमान समय में यदि सड़क दुघर्टनाओं की बात करें तो जैसे-जैसे सड़कों का विस्तार होता जा रहा है, वैसे ही सड़क दुघर्टनाओ के आंकड़ों में इजाफा होता चला जा रहा है, कुछ इसी प्रकार से महराजगंज जिले के सिसवां निचलौल मार्ग पर रात के अंधेरे में ट्रक वाले ने ग्राम बंजरिया (खामोरा) निवासी उमाशंकर पुत्र बहादुर भारती को टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया। सुबह होते ही जहां दुर्घटना की खबर तेजी से फ़ैल गई, वहीं मृतक के परिजनों में दुःख के माहौल के साथ-साथ कोहराम मच गया। मौके पर जैसे ही निचलौल पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और तत्काल ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।