प्रकृति को देखते हुए सभी लोग करें पौधारोपण-कमान अधिकारी

Voice Of News 24 

06 Jun 2024 00:26 PM

बलरामपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर 51 यूपी एनसीसी बटालियन ने स्वच्छता अभियान चलाया।कैडेट ने पौधरोपण एवं मोतीसागर की साफ सफाई की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलके प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय एवं प्राचार्य
डॉ. एस के मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत करके बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने आवास के आसपास सभी लोगों को अभियान चलाकर स्वच्छता लानी चाहिए। एनसीसी कैडेट अनुशासन के प्रतीक हैं। उन्हें स्वयं अनुशासन में रहकर लोगों को अनुशासन की सीख देनी चाहिए। स्वच्छता अभियान में

नगर के विद्यालय सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय एमएलके पीजी कॉलेज व सिटी मोंटसरी गर्ल्स कॉलेज के कैडेट ने अभियान चलाकर मोती सागर की साफ सफाई की।बटालियन के कमान अधिकारी ने कैडेट को संबोधित करते हुए बताए की जिस प्रकार प्रकृति मे परिवर्तन हो रहा है अगर सब सचेत नहीं हुए तो इसका परिणाम हम सब भुकतेंगे। बताया की जिस तरह विराट गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यह तो प्रकृति का संकेत है।प्रकृति को बचाना है। तो एन सी सी कैडेट अहम भूमिका निभा सकते है। जन- जन को जागरूक कर, वृक्ष के महत्व को बता कर।

कैडेट को दो दो वृक्ष भेंट करते हुए कमान अधिकारी ने यह बताया कि इसको आप सब अपने घर के आसपास लगाकर इसकी देखरेख करें l लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग गंजवार एसएम होनरी लेफ्टिनेंट रामनिवास, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट शशांक, सूबेदार खड़का बहादुर थापा, सूबेदार सुखविंदर सिंह नायव सूबेदार बलबीर सिंह, नायव राकेश कुमार सीएचएम टकबहादुर , सीएचएम योगेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।