फिल्म जगत में योगदान के लिए करण जौहर ब्रिटिश संसद में सम्मानित

Voice of news 24

21 Jun 2023 14:03PM

फिल्म निर्देशक करण जौहर ने इस साल फिल्मकार के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिये हैं और ब्रिटिश संसद ने उन्हें ‘वैश्विक मनोरंजन उद्योग’ में योगदान के लिए सम्मानित किया है।.

जौहर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खबर साझा की। इसी दिन उनके पुराने दोस्त और मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर जारी किया जिसके निर्देशक जौहर हैं।