रजा का रिकॉर्ड शतक, जिंबाब्वे ने नीदरलैंड को छह विकेट से हराया

Voice of news 24

21 Jun 2023 13:28PM

सिकंदर रजा ने जिंबाब्वे की ओर से सबसे तेज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड बनाया जिससे टीम ने मंगलवार को यहां आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में नीदरलैंड को छह विकेट से हरा दिया।

। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए।टीम की तरफ से विक्रमजीत सिंह ने 88 तो कप्तान स्कॉट एडवडर्स ने 83 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके जवाब में 316 रन का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 40.5 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रजा ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस मैच में 6 विकेट से मिली जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज किए।

रजा के नाबाद 102 रन की मदद से जिंबाब्वे ने 316 रन के लक्ष्य को सिर्फ 40.5 ओवर में हासिल कर लिया।.