एशेज-टेस्ट में 2 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया,कमिंस-लायन ने 9वें विकेट के लिए 55 रन जोड़े

Voice of news 24

21 Jun 2023 13:18PM

 

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम टेस्ट में 281 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दिन जीत के लिए 174 रन चाहिए थे। टीम ने दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विनिंग शॉट लगाया। उन्होंने 9वें विकेट के लिए नाथन लायन के साथ 55 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप भी की। पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 65 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.