अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सांसद व अफसरों ने किया योगाभ्यास

Voice of news 24

21 Jun 2023 12:23PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मे 9 वे विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला स्टेडियम मे मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जगदंबिका पाल और डीएम संजीव रंजन जिला संयोजक कन्हैया पासवान सिद्धार्थनगर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ,मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार जनप्रतिनिधियों एवम नागरिको ने सिद्धार्थनगर जिला स्टेडियम मे योग किया।

कब हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत

27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक मे इटरनेशनल योग डे को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके तहत साल मे किसी की एक दिन को योग दिवस के रुप मे मनाने की मांग की गई सयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया , जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप मे मनाने की घोषणा कर दी गयी. जिसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।

21 जून को क्यों मनाते हैं योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.